NAVIGATION: Home About FAQ FAQHindi Blog Orkut Facebook

मतदान के लिए नकद: जागरूकता अभियान

अपने वोट को कितने में बेचेंगे आप? क्या कीमत लगायेंगे? एक बोतल शराब? एक बोरी गेहूं? रेडियो, टीवी, एक साड़ी या दो चार हज़ार रूपये? सोच लीजिये, यह मौका बार बार नहीं मिलने वाला। एक बार हाथ से गया तो पांच साल तक इंतज़ार करना पड़ सकता है। याद रखिये, यदि आज आपने अपने वोट की सही कीमत को आंक कर नहीं बेचा, तो कल उसे कोई नहीं खरीदेगा।

फिर आ रहे है वो कुछ उम्मीदवार आपका वोट खरीदने, क्या आप तैयार हैं? क्या आपने अपने बाज़ार मूल्य की गणना कर ली है? क्या आप जानते हैं के आपकी हैसियत के व्यक्ति को उसके वोट की कितनी कीमत मिलनी चाहिए? यदि नहीं तो आज नहीं, अभी से इस काम में अपनी पूरी उर्जा लगा दें।

जितना ध्यान हम सब्जी चुनने में लगाते हैं, क्या उसका आधा भी हम अपने वोट के सही मूल्य का आकलन करने में लगाते हैं। आप टैक्स बचाने के लिए आप क्या-2 करते हैं, क्या थोडा सा प्रयत्न अपने वोट की सही कीमत का अवलोकन करने के लिए नहीं कर सकते। यह सब जानकारी आपको कैसे मिलेगी? हम बताते हैं:

SMS कीजिये ६९६९६९ (696969) पर और टाइप कीजिये

      MYPRICE <PAN>

या फिर फ़ोन कीजिये टोल फ्री नंबर १८००६९६९६९ (1800696969) पर।

आइये इस बार, इस बात का प्रण लेते हैं, की जो भी उम्मीदवार हमारा वोट खरीदेगा, उसे, हमारी हैसियत के मुताबित, हमारे वोट का सही मूल्य देना होगा।

अपने पुरे होशोहवाश में, सोच समझ कर, अपनी कीमत का आकलन आज ही करें। शुक्रिया।

Valid HTML 4.0 Transitional GNU Software Created using Gimp