अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न सोजा रे! एक अरब मुर्ख

NAVIGATION: Home About FAQ C4VACHindi Blog Orkut Facebook


म सभी जानते हैं की नींद की प्रक्रियाएं कभी-कभी काफी जटिल हो सकती हैं।
इसलिए हमने आपके कुछ प्रश्नों का उत्तर दिया है।


मैं कैसे सो सकता हूँ?

सोने के लिए निम्नलिखित कदम उठाएं:
(आपको सलाह दी जाती है कि आप इस लेख की प्रति प्रिंट कर लें क्योंकि यह बाद में उपलब्ध नहीं होगी।)

  1. मौजूदा समय को लिख लें।
  2. किसी सपाट सतह पर लेट जाएँ। (यह वैकल्पिक है)
  3. अपनी आँखें बंद करें।
    (यह पूरा लेख कृपया अभी ही पढ़ लें क्योंकि आँखें बंद करने के बाद यह उपलब्ध नहीं होगा।)
  4. १००,००० तक गिनती करें।
    (यदि आप इस चरण को पूरा करने में असमर्थ रहे हैं, तो आपने एक अच्छी नींद का लाभ उठा लिया है। अब आपको इस FAQ का पालन करने की कोई आवश्यकता नहीं है।)
  5. अब उठ जाइये (यदि आपने दूसरे चरण को पूरा किया था)।
  6. मौजूदा समय को फिर लिखें।
  7. अब पहले और छठे चरण के समयों का अंतर इस तरह से निकालें कि परिणाम घनात्मक आये।
  8. यदि इन दोनों समयों के बीच में अंतर १ घंटे के करीब आता है तो अनिंद्रा के लिए डॉक्टर को संपर्क करें।
    नहीं तो, http://www.guinnessworldrecords.com/ या इसी प्रकार के दुसरे वेबसाइट्स को सबसे अधिकतम गति या सबसे धीमी गति से गिनती गिनने के विश्व कीर्तिमान के लिए संपर्क करें (यह वैकल्पिक है)।



सोने के लिए किन सब चीजों की ज़रूरत होती है?

यह आपकी आवश्यकताओं पर निर्भर करता है और आपकी आवश्यकता एक बीमार, कमज़ोर, थके हुए शरीर का मालिक होने से एक छेदित टेडी बेर का मालिक होने तक हो सकतीं हैं।


फॉर्म ६९, फॉर्म ६९अ, फॉर्म ६९ख, फॉर्म ६९ग कहाँ हैं?

देश-भर में फैले हुए विभिन्न सरकारी दफ्तरों में।


मैं कब-कब सो सकता हूँ? क्या मैं पूरे साल भर सो सकता हूँ?

आप किसी भी समय सो सकते हैं। लेकिन हमारा अभियान, विशेष रूप से चुनाव के दिनों के दौरान और इस अवधि में भी विशेष रूप से मतदान के घंटो के दौरान सोने का समर्थन करता है।
हम इस बारे में निश्चिन्तता से नहीं कह सकते के की आप पुरे साल सो सकते हैं या नहीं। हालाँकि हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार कुम्भकरण नामक एक जीव छह महीने लगातार सोता था।
आप भी अपनी किस्मत ज़रूर आजमाएँ कौन जाने आप ही कुम्भकरण के अगले उत्तराधिकारी निकलें!


जल्द ही चुनाव आ रहे हैं और मैं उनके दौरान सोना चाहता हूँ। सोने के लिए सबसे आखिरी घंटा कौन सा है?

सुबह ७ बजे।


क्या चुनाव के दौरान सिर्फ एक बार सोना होता है?

यदि इस बात से आप ये पूछना चाहते हैं कि क्या आप मतदान के घंटो के दौरान जाग सकते हैं, तो हम फिर से कहना चाहेंगे की हम निंद्रा के केवल एक पूर्ण सत्र का ही समर्थन और प्रोत्साहन करते हैं। इससे कुछ भी कम, यहाँ तक की मूत्रालय की एक यात्रा का भी, का हम समर्थन नहीं करते।


क्या मेरी जगह कोई और सो सकता है?

हरगिज़ नहीं। यह जैविकी के सिद्धांतो के भी विपरीत होगा।


क्या मुझे स्थानीय, विधानसभा और आम चुनावो के लिए अलग-अलग से सोने की आवश्यकता है?

हाँ, जब तक वो एक ही साथ एक ही दिन न हो रहे हों। इसके अलावा, नियमित रूप से सोना एक अच्छी आदत है, डॉक्टर भी इसकी सिफारिश करते हैं।


क्या मैं ऑनलाइन सो सकता हूँ?

नहीं। यह किसी भी तरह संभव नहीं है।


मुझे नींद नहीं आने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, मुझे किसे संपर्क करना चाहिए?

किसी डॉक्टर को संपर्क करें, लेकिन मतदान से पूर्व पूर्ण स्वस्थ्य लाभ प्राप्त कर लें।

Valid HTML 4.0 Transitional GNU Software Created using Gimp